पंजाब में किसान ने पत्नी-बेटे को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की

Feb 13, 2026 09:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पंजाब के बाजिदपुर गांव में एक 37 वर्षीय किसान ने अपनी पत्नी और चार साल के बेटे को गोली मार दी। घटना के बाद उसने आत्महत्या की कोशिश की। तीनों को गंभीर हालत में लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पंजाब में किसान ने पत्नी-बेटे को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की

फिरोजपुर, एजेंसी। पंजाब के बाजिदपुर गांव में एक 37 साल के किसान ने शुक्रवार को कथित तौर पर अपनी पत्नी और चार साल के बेटे को अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार दी। इसके बाद उसने भी आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने कहा कि तीनों की हालत गंभीर है। उन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक, घायलों की पहचान जगसीर सिंह उर्फ सबा, उनकी पत्नी नवनीत कौर और उनके बेटे वारिसदीप सिंह के रूप में हुई है। घटना के समय उनका बड़ा बेटा अभिजीत सिंह स्कूल में था। यह घटना दोपहर करीब तीन बजे हुई जब जगसीर सिंह घर आया।

यह तुरंत साफ नहीं हो पाया कि किसान कहां से लौट रहा था। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।