फ्रांस के म्यूजियम से चोरी हुआ 51 करोड़ का केला

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पेरिस के एक संग्रहालय से मशहूर इतालवी कलाकार मौरिजियो कैटेलन की कलाकृति 'कॉमेडियन' चोरी हो गई। यह कलाकृति एक केले को डक्ट टेप से दीवार पर चिपकाकर बनाई गई है, जिसे नियमित रूप से बदला जाता है। इसे 2024 में जस्टिन सन ने 51 करोड़ रुपये में खरीदा था।

फ्रांस के म्यूजियम से चोरी हुआ 51 करोड़ का केला

पेरिस, एजेंसी। मशहूर इतालवी कलाकार मौरिजियो कैटेलन की कलाकृति ‘कॉमेडियन’ (दीवार पर डक्ट टेप से चिपका साधारण केला) फ्रांस के एक संग्रहालय से चोरी हो गई। हालांकि, केला खराब होने की वजह से इसे नियमित रूप से बदला जाता है, इसलिए चोरी के तुरंत बाद वहां दूसरा केला लगा दिया गया। इस अनोखी कलाकृति को साल 2024 में चीनी क्रिप्टो संस्थापक जस्टिन सन ने 51 करोड़ रुपये में खरीदा था, जबकि कलाकार ने इसे 35 सेंट में खरीदा था। यह पहली बार नहीं है जब इस केले के साथ कुछ हुआ हो, इससे पहले कई आगंतुक और खुद जस्टिन इसे भूख लगने का बहाना बनाकर खा चुके हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।