
संपादित---जीजा पर साले ने नाबालिग से कराया जानलेवा हमला
--ज्योति नगर इलाके का मामला, घायल की हालत गंभीर -- पारिवारिक विवाद के कारण कराया
नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। ज्योति नगर इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते साले ने जीजा पर जानलेवा हमला कराया। घटना में आदिल बुरी तरह घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर है। वारदात को अंजाम देने के बाद भागने की कोशिश कर रहे नाबालिग को स्थानीय लोगों ने मौके पर ही दबोच लिया। पीड़ित का साला अयान अभी फरार है। पूछताछ में नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसे हमले के लिए सात हजार रुपये देने की बात कही गई थी। दो हजार रुपये उसे मिल चुके हैं, जबकि पांच हजार वारदात के बाद मिलने थे। पुलिस के अनुसार, घायल आदिल अपने परिवार के साथ कबीर नगर इलाके में रहता है।

बीते साल उसकी शादी नेहा के साथ हुई थी। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। छह सितंबर की रात करीब 11:30 बजे आदिल को उसके साले अयान ने फोन करके बातचीत के लिए बुलाया। जब आदिल कर्दमपुरी स्थित शनि बाजार चौक पहुंचा तो वहां पार्क में नाबालिगों के साथ मौजूद अयान ने पीड़ित आदिल को पकड़ लिया। इसके बाद नाबालिग आरोपी ने पीड़ित पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के बाद दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन भीड़ ने नाबालिग को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। घायल आदिल को परिजन एवं पुलिस की मदद से जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


