Family Attacked After Kirtan in Karawal Nagar Three Injured संपादित---कीर्तन से लौट रहे परिवार पर हमला, तीन घायल, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsFamily Attacked After Kirtan in Karawal Nagar Three Injured

संपादित---कीर्तन से लौट रहे परिवार पर हमला, तीन घायल

नई दिल्ली में करावल नगर के दयावती पार्किंग के पास कीर्तन के बाद लौटते समय एक परिवार पर हमला हुआ। इस घटना में ममता देवी, रामदत्त और श्याम घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी विष्णु और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 5 Oct 2025 03:34 PM
share Share
Follow Us on
संपादित---कीर्तन से लौट रहे परिवार पर हमला, तीन घायल

नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। करावल नगर स्थित दयावती पार्किंग के पास कीर्तन के बाद घर लौट रहे परिवार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना 28 सितंबर की है। घायल ममता देवी ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उनकी कार रोककर मारपीट की। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। घायलों में ममता के अलावा रामदत्त और श्याम शामिल हैं। पुलिस ने मामले में आरोपी विष्णु और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुटी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।