ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के बाहर धमाका

Mar 08, 2026 04:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ओस्लो में शनिवार रात अमेरिकी दूतावास के बाहर जोरदार धमाका हुआ। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। विस्फोट के कारणों की जांच जारी है, लेकिन यह संकेत मिला है कि यह घटना किसी व्यक्ति द्वारा की गई हो सकती है। अभी तक इस घटना को ईरान-अमेरिका तनाव से जोड़ने का कोई सबूत नहीं मिला।

ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के बाहर धमाका

ओस्लो, एजेंसी। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में शनिवार देर रात अमेरिकी दूतावास के बाहर जोरदार धमाके की खबर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट किस वजह से हुआ। ओस्लो पुलिस ने बताया कि पुलिस को देर रात लगभग एक बजे तेज धमाके की सूचना मिली। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ओस्लो पुलिस कमांडर माइकल डेलेमीर ने कहा कि अभी जांच शुरुआती चरण में है, इसलिए विस्फोट के प्रकार या अन्य विवरणों पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। हालांकि उन्होंने यह संकेत दिया कि यह घटना किसी व्यक्ति द्वारा की गई हो सकती है।ओस्लो

में अमेरिकी दूतावास ने इस बारे में अभी को टिप्पणी नहीं की है। हाल के दिनों में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के कारण मध्य-पूर्व में अमेरिकी दूतावासों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ओस्लो पुलिस के अनुसार, अभी इस घटना को उस संघर्ष से जोड़ने का कोई सबूत नहीं मिला है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।