आंध्र प्रदेश विस्फोट में मरने वालों की संख्या 21 हुई

Mar 01, 2026 04:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में पटाखों के एक कारखाने में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या 21 हो गई है। इस घटना में नौ महिलाएं शामिल हैं और नौ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा कि नियमों के उल्लंघन के कारण यह हादसा हुआ है।

आंध्र प्रदेश विस्फोट में मरने वालों की संख्या 21 हुई

वेटलापलेम, एजेंसी। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में पटाखों के एक कारखाने में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शनिवार को पटाखा कारखाने में हुए भीषण विस्फोट में नौ महिलाओं सहित 21 लोग मारे गए और नौ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि मध्यरात्रि के बाद एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस के अनुसार, सूर्या श्री फायर वर्क्स के मालिक अदाबाला श्रीनिवास की भी विस्फोट में मौत हो गई। इस बीच, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने काकीनाडा सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की और कहा कि पटाखा कारखाने के मालिक द्वारा नियमों का उल्लंघन करने के कारण यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि त्यौहारों और मेलों के मद्देनजर अनुमति से अधिक कर्मचारियों को काम पर लगाया गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।