आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 21 की मौत

Feb 28, 2026 07:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में शनिवार को पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 21 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री नायडू और प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त किया। घायलों को 50,000 रुपये और मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की गई।

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 21 की मौत

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में शनिवार को पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 21 लोगों की मौत हो गई और करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने घटना पद दुख जताया और राज्य की गृह मंत्री वंगालापुडी अनीता घटना की सूचना पाकर मौके पहुंची और हालात का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने मृतक के परिवार वालों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट समरलाकोटा मंडल के वेतलकपलेम गांव में स्थित एक सूर्या नामक एक पटाखा फैक्ट्री में लगभग दो बजे हुआ। अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के बाद धमाका इतना जबर्दस्त था कि लाशें पास के धान के खेतों तक में बिखर गईं।

पुलिस ने पास के खेतों में बिखरे शरीर के अंगों का पता लगाने के लिए ड्रोन तैनात किए हैं। पुलिस ने बताया कि शवों को फर्टीलाइजर की बोरियों में एकत्र किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि धमाका होने पर पटाखा बनाने वाली यूनिट में करीब 20 लोग काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। काकीनाडा सरकारी जनरल अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में 90 से 100 प्रतिशत तक झुलसे आठ मरीज भर्ती हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। नायडू ने वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों को हादसे वाली जगह का दौरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के घटनास्थल पर जाने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के समय फैक्ट्री में बहुत सारा स्टॉक था। हादसे के समय फैक्ट्री में सभी मजदूर तबके के लोग मौजूद थे। मृतक के परिवार को 2 लाख और घायलों 50 हजार देने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक फैक्ट्री में धमाके से दुख हुआ। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने विस्फोट में मरने वाले परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने दुख जताया मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। नायडू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ‘काकीनाडा जिले के वेतलकपलेम गांव में पटाखा फैक्ट्री हुए विस्फोट ने मुझे बहुत दुखी किया है। इस दुर्घटना में कई लोगों की जान जाना दुखद है। घायलों को बचाने के लिए एक एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची। मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को तुरंत पीड़ितों की हर संभव मदद करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम बचाव की कोशिशों पर नजर रख रहे हैं और प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री ने घटना पर दुख जताया केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि आंध्र प्रदेश में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की दुखद घटना से बहुत दुख हुआ। बचाव और राहत का काम चल रहा है, और घायलों को मेडिकल सुविधा दी जा रही है। दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है और प्रभावित लोगों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। राष्ट्रपति ने दुखी परिवारों के प्रति संवेदना जताई आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक फैक्ट्री में धमाके पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने दुख जताया। राष्ट्रपति ने कहा कि लोगों की मौत की खबर से बहुत दुख हुआ है। मैं दुखी परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।