वेदांता धमाका मामला: बॉयलर में ज्यादा ईंधन के कारण हुआ था हादसा

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में हुए धमाके की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बॉयलर में अधिक ईंधन जमा होने से दबाव बढ़ा था। इस कारण से एक पाइप स्थान से हट गया, जिससे गंभीर हादसा हुआ। इस घटना में 20 लोगों की मौत और 16 घायल हुए हैं।

वेदांता धमाका मामला: बॉयलर में ज्यादा ईंधन के कारण हुआ था हादसा

सक्ती, एजेंसी। छत्तीसगढ़ सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में हुए धमाके की प्रारंभिक तकनीकी जांच में पता चला है कि बॉयलर की भट्टी के अंदर बहुत ज्यादा ईंधन जमा होने से दबाव बढ़ गया था, जिसके कारण धमाका हुआ। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक बयान जारी कर बताया कि अधिक दबाव की वजह से बॉयलर का एक निचला पाइप अपनी जगह से हट गया, जिसके कारण यह गंभीर हादसा हुआ। आगे कहा गया कि है कि फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की एक रिपोर्ट ने भी इसकी पुष्टि की है। इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई थी और 16 घायल हो गए थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।