केरल में भाजपा कार्यकर्ता के आवास पर विस्फोटक फेंका
केरल के कन्नूर के काथिरूर में भाजपा कार्यकर्ता मजीशा के घर पर विस्फोटक फेंका गया। घटना रविवार रात हुई, जब दो अज्ञात व्यक्तियों ने मजीशा के साथ अभद्रता की और विस्फोटक फेंका, जो जोरदार धमाके के साथ फटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

कन्नूर, एजेंसी। केरल में कन्नूर के काथिरूर में भाजपा कार्यकर्ता के आवास पर विस्फोटक फेंके जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात काथिरूर के पास कोंकाची इलाके में मजीशा पथायाकुन्नु के आवास पर हुई। प्राथमिकी के मुताबिक, रात करीब 8:50 बजे दो अज्ञात व्यक्ति मजीशा के घर के पास पहुंचे और उनसे अभद्र भाषा में बात की। इसके बाद उन्होंने एक विस्फोटक फेंका, जो तेज धमाके के साथ फट गया। काथिरूर थाना प्रभारी ने बताया कि मजीशा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। फॉरेंसिक विशेषज्ञ विस्फोटक की जांच कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


