विदेश:: अमेरिका में लकड़ी मिल में विस्फोट से दमकलकर्मी की मौत

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अमेरिका के मेन राज्य में एक लकड़ी मिल में भीषण विस्फोट और आग लगने से एक दमकलकर्मी की मौत हो गई और 11 लोग घायल हुए। यह हादसा सीयर्समोंट कस्बे में रॉबिन्स लंबर मिल में हुआ, जहां आग बुझाने के दौरान साइलो में विस्फोट हुआ। मृत दमकलकर्मी का शव बरामद किया गया।

विदेश:: अमेरिका में लकड़ी मिल में विस्फोट से दमकलकर्मी की मौत

पोर्टलैंड, एजेंसी। अमेरिका के मेन राज्य में एक लकड़ी मिल में हुए भीषण विस्फोट और आग लगने की घटना में एक दमकलकर्मी की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह हादसा मेन के मिडकोस्ट क्षेत्र स्थित सीयर्समोंट कस्बे में रॉबिन्स लंबर मिल में हुआ। आग बुझाने के दौरान मिल के एक साइलो में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसके बाद हालात और गंभीर हो गए। राज्य अधिकारियों के अनुसार मृत दमकलकर्मी का शव मिल परिसर से बरामद किया गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में आपातकालीन और राहत दल मौके पर पहुंच गए और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।