क्रेमलिन ने विपक्षी नेता नवलनी को जहर दिया था : यूरोपीय देश
Feb 14, 2026 07:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, स्वीडन और नीदरलैंड के विदेश मंत्रालयों ने दावा किया है कि रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी को जहर दिया गया था। दो साल पहले उनके नमूनों में जहरीले डार्ट मेंढकों में पाया जाने वाला विष एपाइबेटिडाइन पाया गया। इन देशों ने कहा कि इस हमले के लिए केवल रूस की सरकार जिम्मेदार है।

लंदन, एजेंसी। पांच यूरोपीय देशों ने दावा किया कि रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी को जहर दिया गया था। इसके लिए रूस की सरकार (क्रेमलिन) जिम्मेदार है। ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, स्वीडन और नीदरलैंड के विदेश मंत्रालयों ने शनिवार को कहा कि दो साल पहले दिवंगत हुए नवलनी के नमूनों के विश्लेषण से एपाइबेटिडाइन की उपस्थिति की पुष्टि हुई है। यह दक्षिण अमेरिका में पाए जाने वाले जहरीले डार्ट मेंढकों में पाया जाने वाला एक विष है। इन देशों ने कहा कि ''केवल रूस की सरकार के पास ही इस हमले को अंजाम देने के लिए आवश्यक साधन और उद्देश्य था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


