Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsEU Launches Antitrust Investigation Against Google for AI Content Usage
विदेश: यूरोप में जांच का सामना कर रहा गूगल

विदेश: यूरोप में जांच का सामना कर रहा गूगल

संक्षेप:

- एआई सेवाओं के लिए सामग्री के उपयोग को लेकर संदेह लंदन, एजेंसी। गूगल

Dec 09, 2025 06:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

- एआई सेवाओं के लिए सामग्री के उपयोग को लेकर संदेह लंदन, एजेंसी। गूगल को यूरोपीय संघ (ईयू) में एक नई एंट्रीट्रस्ट जांच का सामना करना पड़ रहा है। यूरोपीय आयोग ने मंगलवार को यह जांच शुरू की, जिसमें यह देखा जाएगा कि क्या गूगल ने अपने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) मॉडल और सेवाओं के लिए ऑनलाइन कंटेंट का उपयोग करके प्रतिस्पर्धा नियमों का उल्लंघन किया है। यह जांच ईयू के पारंपरिक प्रतिस्पर्धा कानूनों के तहत की जा रही है। अगर गूगल को दोषी पाया जाता है, तो कंपनी पर उसके वैश्विक वार्षिक राजस्व के 10% तक का भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्यों हो रही जांच आयोग का कहना है कि वह यह जांच कर रहा है कि कहीं गूगल वेब पब्लिशरों के कंटेंट और यूट्यूब पर अपलोड की गई सामग्री का उपयोग एआई प्रशिक्षण के लिए बिना भुगतान किए कर रहा है। यह जांच विशेष रूप से गूगल की दो प्रमुख एआई-संचालित खोज सेवाओं एआई ओवर व्यूज और एआई मोड पर केंद्रित है। गूगल ने दी सफाई गूगल ने इन आरोपों को खारिज किया और कहा, ‘यह शिकायत ऐसे समय में नवाचार को रोकने का जोखिम पैदा करती है। यूरोपीय नागरिक आधुनिक तकनीकों का लाभ पाने के हकदार हैं।’