अपडेट::ईरान पैकेज::अमेरिका इजरायल के हमले में पांच ईरानी सैनिक मारे गए
लेबनान में इजरायल के हमले में 11 लोग मारे गए, जिनमें से छह एक परिवार के थे। ईरान में अमेरिका-इजरायल हवाई हमलों में पांच ईरानी सैनिकों की मौत हुई। लेबनानी सेना ने बताया कि एक सैनिक भी मारा गया। इजरायली सेना ने हिज्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया।

अपडेट::लेबनान में 11 लोगों के मारे जाने की बात अपडेट की गई है, पहले सात लोगों की मौत की बात थी तेहरान, एजेंसी। ईरान में अमेरिका और इजरायल के हवाई हमले में रविवार को पांच ईरानी सैनिक मारे गए हैं। सरकारी मीडिया ने बताया कि रविवार को देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में हुए हमलों में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के पांच लड़ाके मारे गए। अर्दबिल प्रांत में मोगन मैदान पर अमेरिकी-इजरायली सैनिकों ने हवाई हमला किया।दक्षिण लेबनान में 11 लोग मारे गए, छह एक ही परिवार केलेबनान की नागरिक सुरक्षा के एक सूत्र ने बताया कि दक्षिण लेबनान के कफर हट्टा में इजरायल के हमले में सात लोग मारे गए, इनमें छह एक ही परिवार के थे।
मारे गए लोगों में चार साल का एक बच्चा भी शामिल है। इजरायली सेना ने इस कस्बे को खाली करने का आदेश दिया था। सूत्र ने बताया कि वह परिवार, जिसके पास कोई कार नहीं थी और जो पहले ही दक्षिण में स्थित एक अन्य कस्बे से विस्थापित होकर यहां आया था,अपने रिश्तेदार का इंतजार कर रहा था ताकि वह उन्हें वहां से ले जा सके। उस हमले में वह रिश्तेदार भी मारा गया।उधर, लेबनानी सेना ने बताया कि दक्षिण लेबनान में इजरायल के एक हमले में उनका एक सैनिक मारा गया है।लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बेरूत के जनाह इलाके में हुए एक और इजरायली हमले में चार लोग मारे गए और 39 अन्य घायल हो गए। इजरायल ने रविवार को दक्षिण बेरूत में एक इमारत पर हमला किया। हमले से पहले इजरायल ने लोगों को वहां से हटने की चेतावनी दी थी। वहीं इजरायली सेना ने कहा कि वह हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बना रही है।क्रूज मिसाइल से इजरायली युद्धपोत को निशानाहिज्बुल्लाह ने कहा कि लेबनान के तट से दूर एक इजरायली युद्धपोत को क्रूज मिसाइल से निशाना बनाया। मध्य-पूर्व युद्ध शुरू होने के बाद से इस समूह का यह पहला ऐसा दावा है।एक बयान में, ईरान समर्थित इस समूह ने कहा कि उसने लेबनान के तट से 68 नॉटिकल मील दूर पोत को निशाना बनाया। समूह ने दावा किया कि वह युद्धपोत लेबनानी क्षेत्र पर हमले शुरू करने की तैयारी कर रहा था।हाल के कई मौकों पर लेबनान पर हमले करने के लिए इजरायली युद्धपोतों का इस्तेमाल किया गया है।ईरान के हवाई अड्डे को निशाना बनायाअमेरिका और इजरायल ने दक्षिण-पश्चिमी ईरान के हवाई अड्डे को भी निशाना बनाया। आईआरएनए समाचार एजेंसी ने खुजेस्तान प्रांत के उप-गवर्नर वलीउल्लाह हयाती के हवाले से कहा,दुश्मन की सेनाओं द्वारा किए गए हवाई हमले में शहीद (कासिम) सुलेमानी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


