ईरान पर हमले अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन: एर्दोगन
अंकारा, एजेंसी। तुर्किये के राष्ट्रपति रेसैप तैय्यप एर्दोगन ने सोमवार को अमेरिका और इजरायल

अंकारा, एजेंसी। तुर्किये के राष्ट्रपति रेसैप तैय्यप एर्दोगन ने सोमवार को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों की कड़ी आलोचना करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का स्पष्ट उल्लंघन बताया। अंकारा में रमजान के इफ्तार कार्यक्रम में बोलते हुए एर्दोगन ने कहा कि तुर्किये ईरानी जनता के दर्द में साझेदार है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में युद्धविराम और शांति बहाल होने तक तुर्किये हर स्तर पर अपने कूटनीतिक संपर्क तेज करेगा। एर्दोगन ने चेतावनी दी कि संघर्ष की निरंतरता से क्षेत्र और पूरी दुनिया के लिए ऐसे गंभीर खतरे पैदा हो सकते हैं, जिन्हें संभालना किसी के बस में नहीं होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



