खेल : दक्षिण अफ्रीका में अभ्यास करेगी इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम
दक्षिण अफ्रीका में अभ्यास करेगी इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम लंदन, एजेंसी। इंग्लैंड की

दक्षिण अफ्रीका में अभ्यास करेगी इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम लंदन, एजेंसी। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण सुरक्षा चिंताओं के चलते आगामी सीरीज की तैयारी के लिए अबु धाबी के बजाय दक्षिण अफ्रीका में अभ्यास शिविर में भाग लेगी। इंग्लैंड की 30 सदस्यीय टीम प्रिटोरिया में अभ्यास शिविर में हिस्सा लेगी जहां वह 10 से 27 मार्च के बीच आपस में ही पांच मैच खेलेगी। इसके लिए 15-15 खिलाड़ियों की दो टीम तैयार की गई हैं।टीमों के नाम इंग्लैंड की दो महान खिलाड़ियों जेन ब्रिटिन और राचेल हेहो फ्लिंट के नाम पर रखे गए हैं जो घरेलू धरती पर विश्व विजेता टीमों में थीं।
इंग्लैंड की कप्तान नैट शिवर-ब्रंट टीम ‘ब्रिटिन’ की कप्तानी करेंगी, जिसके कोच डरहम के पूर्व बल्लेबाज और इंग्लैंड की महिला टीम के सहायक कोच जॉन लुईस होंगे। उपकप्तान चार्ली डीन टीम ‘हेहो फ्लिंट’ की कप्तानी करेंगी। यह टीम सहायक कोच ल्यूक विलियम्स टीम के मार्गदर्शन में खेलेगी।यह इस साल दक्षिण अफ्रीका में इंग्लैंड का दूसरा अभ्यास शिविर होगा। इंग्लैंड 12 जून से 5 जुलाई तक होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगा। इसके बाद भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में एक महिला टेस्ट भी खेला जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


