खेल : हॉज के शतक से इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराया
हॉज के शतक से इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराया महिला विश्व कप बर्मिंघम। सलामी

हॉज के शतक से इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराया महिला विश्व कपबर्मिंघम। सलामी बल्लेबाज डैनी वायट हॉज के नाबाद शतक से इंग्लैंड ने श्रीलंका को 87 रन से हराकर महिला टी-20 विश्व कप में शुक्रवार रात अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। वायट हॉज के नाबाद 105 रन से इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट के इतिहास का सर्वोच्च स्कोर एक विकेट पर 219 रन बनाया।जोन्स ने 12 और 48 रन पर मिले जीवनदान का फायदा उठाकर 38 गेंद में 53 रन बनाए। साथ ही उन्होंने वायट हॉज के साथ पहले विकेट के लिए 135 रन जोड़कर टी-20 विश्व कप के इतिहास में इंग्लैंड की तरफ से पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की।इसके
जवाब में श्रीलंका की टीम 132 रन पर आउट हो गई। उसकी तरफ से केवल चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचीं जिनमें नीलशिखा सिल्वा ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से बाएं हाथ की तेज गेंदबाज फ्रेया केम्प ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 21 रन देकर चार विकेट लिए, जिसमें एक ओवर में तीन विकेट शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


