
खेल : ऑस्ट्रेलिया को हराकर इंग्लैंड खिताब के करीब
इंग्लैंड ने थॉमस रेव की कप्तानी पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हराया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 277 रन बनाए, जिसमें थॉमस ने 110 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया 250 रन पर आउट हो गया, जिससे इंग्लैंड ने फाइनल में जगह बनाई।
बुलावायो, एजेंसी। थॉमस रेव की कप्तानी पारी के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से इंग्लैंड ने गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हराकर चार साल में पहली जबकि कुल तीसरी बार अंडर-19 विश्व कप के फाइनल का टिकट कटा लिया। टीम 28 साल बाद खिताब जीतने से अब सिर्फ एक जीत दूर है। फाइनल में उसका भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। इंग्लैंड ने एकमात्र ट्रॉफी 1998 में जीती थी। थॉमस की (110) की शतकीय पारी से इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए सात विकेट 277 रन बनाए। इंग्लैंड ने तीन रन पर पहला और 60 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे।
थॉमस ने कालेब फाल्कनर (40) के साथ चौथे विकेट के लिए 135 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इनके अलावा फरहान अहमद ने नाबाद 28, जोसेफ मूरे ने 25 और बेन मेयस ने 24 रन का योगदान दिए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम कप्तान ओलिवर पीक (100) के शतक के बावजूद 47.3 ओवर में 250 रन पर आउट हो गई। नितेश सैमअल ने 47 और आर्यन शर्मा ने 34 रन बनाए। ओलिवर अकेले अंत तक डटे रहे पर दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। यह ऑस्ट्रेलिया की टूर्नामेंट में पहली हार है। इंग्लैंड के लिए सबेस्टियन मोर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन और आर अल्बर्ट ने दो-दो विकेट चटकाए। ----------------------

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




