खेल : ब्रंट न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर
ब्रंट न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर लंदन। इंग्लैंड की कप्तान नैट शिवर-ब्रंट

ब्रंट न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर लंदन। इंग्लैंड की कप्तान नैट शिवर-ब्रंट न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में 10 मई से शुरू हो रही आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गई हैं। यह कदम एक एहतियाती उपाय है क्योंकि इंग्लैंड की कप्तान को बुधवार को वनडे कप में वार्विकशायर के खिलाफ द ब्ले की ओर से खेलते हुए बाएं पैर की पिंडली में हल्का सा खिंचाव आ गया था। शनिवार को कराए स्कैन से चोट की गंभीरता की पुष्टि हो गई है। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ समय आराम करने की सलाह दी है और आने वाले दिनों में उनकी चोट का आगे और आकलन किया जाएगा।
घरेलू टी-20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के दौरे के वनडे मैचों के दौरान उप-कप्तान चार्ली डीन इंग्लैंड की कप्तानी करेंगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


