Encounter Between Terrorists and Police in Rajouri Jammu-Kashmir राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsEncounter Between Terrorists and Police in Rajouri Jammu-Kashmir

राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के बिरंथुब क्षेत्र में आतंकियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की विशेष टीम पर आतंकियों ने हमला किया, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 8 Oct 2025 12:02 AM
share Share
Follow Us on
राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

जम्मू, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार शाम आतंकियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ छिड़ गई। मुठभेड़ कंडी इलाके के बिरंथुब क्षेत्र में हुई, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन तूती ने बताया, बिरंथुब क्षेत्र में पुलिस की एक विशेष टीम और आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई। इसके बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंच गईं और इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया, शाम करीब 7:20 बजे धेरी खटूनी के जंगल में पुलिस दल पर आतंकियों ने फायरिंग की। इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बताया गया कि पुलिस की टीम को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।