Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsEmpowering Women for Peace and Prosperity in Jammu-Kashmir Lieutenant Governor Manoj Sinha

महिलाओं के नेतृत्व में विकास से जम्मू-कश्मीर में शांति : सिन्हा

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि महिलाओं के नेतृत्व में विकास से आतंकवाद और नशे की लत जैसी चुनौतियों पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने शोपियां के आर्मी गुडविल स्कूल में महिलाओं के...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 12 July 2025 10:47 PM
share Share
Follow Us on
महिलाओं के नेतृत्व में विकास से जम्मू-कश्मीर में शांति : सिन्हा

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि एक शांतिपूर्ण और समृद्ध केंद्र शासित प्रदेश बनाने के लिए महिलाओं के नेतृत्व में विकास महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इसी से आतंकवाद और नशे की लत जैसी चुनौतियों पर काबू पाया जा सकता है। सिन्हा कश्मीर के शोपियां के बालापुर में स्थित आर्मी गुडविल स्कूल में महिलाओं के व्यावसायिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने स्कूल और पुलवामा, कुलगाम, बडगाम, अनंतनाग और पंपोर में पांच अन्य उद्यमिता और आजीविका संवर्धन केंद्रों में व्यावसायिक प्रशिक्षण और संवर्धन कौशल पाठ्यक्रम पूरा करने वाली महिला प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया। उपराज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जम्मू-कश्मीर में महिला सशक्तीकरण एक जन आंदोलन में तब्दील हो गया है।

कहा कि महिलाओं का सामाजिक और आर्थिक उत्थान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।