बेटियों की सेहत और अधिकारों को मिला मजबूत आधार

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली में बालिकाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए छह माह का सीएसआर अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस पहल का उद्देश्य स्कूल जाने वाली छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य, और जीवन कौशल के प्रति जागरूक करना था। 800 से अधिक छात्राओं को लाभ मिला, जिससे वे अधिक आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकीं।

बेटियों की सेहत और अधिकारों को मिला मजबूत आधार

नई दिल्ली। बालिकाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और समग्र विकास को केंद्र में रखते हुए छह माह का सीएसआर अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। एसआरएसके स्मृति न्यास द्वारा क्यूबेस्टियन कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से चलाए गए इस पहल का उद्देश्य स्कूल जाने वाली बालिकाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य, सुरक्षा और जीवन कौशल के प्रति जागरूक बनाना था, ताकि वे आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बन सकें। इस परियोजना के तहत 800 से अधिक छात्राओं तक पहुंच बनाई गई। अभियान के दौरान उन्हें मासिक धर्म से जुड़ी सही जानकारी दी गई साथ ही उनकी शंकाओं का समाधान किया गया तथा हाइजीन किट वितरित की गईं।

इसके साथ ही बालिकाओं के समग्र विकास के लिए विभिन्न विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। इनमें जीवन कौशल, अधिकारों की समझ, बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण तथा डिजिटल सुरक्षा एवं जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल रहे। इन सत्रों का उद्देश्य बालिकाओं को न केवल स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना था, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित, जागरूक और सशक्त नागरिक के रूप में तैयार करना भी था।सभी सत्र एसआरएसके स्मृति न्यास की ट्रस्टी अनामिका कुशवाहा और प्रशिक्षक वंदना सोनी द्वारा संचालित किए गए। इससे छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खुलकर अपने विचार साझा किए।इस पहल को और प्रभावी बनाने के लिए कंपनी की टीम के असीम जुनेजा, मोहित कुमार, अंकुश दास और नरेश कुमार पुरोहित ने नियमित रूप से सत्रों में भाग लेकर बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया। उनकी उपस्थिति ने छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह पहल बालिकाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सफल रही है। इस अभियान के माध्यम से न केवल उन्हें स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया, बल्कि वे अपने अधिकारों, सुरक्षा और डिजिटल दुनिया के प्रति भी अधिक सजग और सशक्त बनी हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।