कर्मचारी भर्ती में सत्यापन प्रक्रिया की अनदेखी

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

मुंबई में एक रिपोर्ट के अनुसार, नियोक्ता कंपनियां कर्मचारियों की जल्दी भर्ती के लिए पृष्ठभूमि जांच मानकों से समझौता कर रही हैं। 57 प्रतिशत प्रतिभागियों ने कहा कि कंपनियां तेजी से नियुक्ति पूरी करने के लिए सत्यापन में ढील दे रही हैं, जिससे धोखाधड़ी की संभावना बढ़ रही है।

कर्मचारी भर्ती में सत्यापन प्रक्रिया की अनदेखी

मुंबई, एजेंसी। कर्मचारियों की जल्दबाजी में भर्ती करने के चक्कर में नियोक्ता कंपनियां 'पृष्ठभूमि जांच मानकों' से समझौता कर रही हैं। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। कार्यबल नियुक्ति और मानव संसाधन समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी 'जीनियस एचआरटेक' की रिपोर्ट के अनुसार, 57 प्रतिशत प्रतिभागियों का मानना है कि संगठन तेजी से नियुक्ति पूरी करने के लिए पृष्ठभूमि सत्यापन मानकों में ढील दे रहे हैं। इससे यह स्थिति बन सकती है कि भर्ती किए गए कर्मचारियों की पृष्ठभूमि और योग्यता को लेकर संदेह पैदा हो और कंपनियों को लंबे समय में जोखिम का सामना करना पड़े। रिपोर्ट के अनुसार, शैक्षणिक प्रमाणपत्रों में धोखाधड़ी एक बड़ी और लगातार बढ़ती समस्या बनकर उभरी है।सर्वेक्षण

में शामिल हुए 33 प्रतिशत प्रतिभागियों ने कहा कि उन्हें सत्यापन प्रक्रिया के दौरान फर्जी या बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए गए शैक्षणिक प्रमाणपत्र मिले। इतनी ही संख्या में प्रतिभागियों ने पहचान या पते से जुड़ी गड़बड़ियों की भी जानकारी दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।