महीने भर में एक लाख से अधिक ऋण गारंटी जारी
वित्त मंत्रालय ने कहा कि 'आपातकालीन ऋण गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) 5.0' के तहत एक महीने में 1 लाख से अधिक गारंटी जारी की गई हैं, जिनकी कुल राशि 48,484 करोड़ रुपये है। इस योजना का उद्देश्य मौजूदा उधारकर्ताओं को नकदी चुनौतियों से निपटने के लिए 2.55 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज उपलब्ध कराना है।

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि 'आपातकालीन ऋण गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) 5.0' के तहत जारी गारंटी की संख्या एक महीने के भीतर एक लाख के पार पहुंच गई और कुल राशि 48,484 करोड़ रुपये हो गई है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, नौ जून, 2026 तक इस योजना के तहत कुल 1,06,549 गारंटी जारी की जा चुकी हैं, जिनकी कुल राशि 48,484.26 करोड़ रुपये है। यह ऋणदाताओं को दिए जा रहे ऋण संरक्षण के व्यापक स्तर को दर्शाता है। ईसीएलजीएस 5.0 को पांच मई, 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी थी। इस योजना का उद्देश्य पश्चिम एशिया संकट से उत्पन्न नकदी की चुनौतियों से निपटने के लिए मौजूदा उधारकर्ताओं को 2.55 लाख करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त कर्ज उपलब्ध कराना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


