इमामी इंकनट की 60 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी

May 07, 2026 04:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

कोलकाता। एफएमसीजी कंपनी इमामी इंकनट डिजिटल में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करेगी। इसके लिए इमामी 321 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी, जिसमें प्रदर्शन-आधारित समायोजन शामिल हैं। इमामी अगले साढ़े चार साल में इंकनट डिजिटल की शेष हिस्सेदारी भी अधिग्रहित करेगी। इंकनट निजी सौंदर्य प्रसाधन के उत्पाद बनाती है।

इमामी इंकनट की 60 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी

कोलकाता। एफएमसीजी कंपनी इमामी इंकनट डिजिटल तथा उसकी सहायक एवं संबद्ध कंपनियों में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करेगी। इमामी के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हर्षवर्धन अग्रवाल ने कहा कि कंपनी इस अधिग्रहण के लिए 321 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी, जिसमें 24 महीने के दौरान प्रदर्शन-आधारित समायोजन शामिल हैं। इसके अलावा, इमामी अगले साढ़े चार साल में दो चरणों में इंकनट डिजिटल की शेष हिस्सेदारी भी अधिग्रहित करेगी। इंकनट निजी सौंदर्य प्रसाधन के उत्पाद बनाती है। उसके प्रमुख ब्रांड वैदिक्स और स्किनक्राफ्ट हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।