
अगले 5-10 साल के अंदर होगा परमाणु युद्ध: मस्क
एलन मस्क ने हाल ही में कहा है कि दुनिया जल्द ही वैश्विक युद्ध में फंसने वाली है। उन्होंने यह भी बताया कि बढ़ते तनाव जैसे ताइवान और यूक्रेन के मामलों के कारण, युद्ध का खतरा बढ़ रहा है। मस्क का मानना है कि अगले 5 से 10 वर्षों में बड़ा संघर्ष हो सकता है।
नई दिल्ली, एजेंसी। अरबपति एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि दुनिया जल्द ही वैश्विक युद्ध में फंसनेवाली हैं। दरअसल, एक्स पर एक यूजर ने चर्चा शुरू की थी कि परमाणु हथियारों के डर के कारण बड़ी ताकतों के बीच युद्ध नहीं हो रहा है, जिसकी वजह से दुनिया भर की सरकारें 'कम असरदार होती जा रही हैं। इस पर एलन मस्क ने सीधे और संक्षिप्त जवाब देते हुए लिखा कि युद्ध तो होना ही है। 5 साल, ज्यादा से ज्यादा 10 साल। पहले भी किया है संभावित खतरों का जिक्र मस्क ने अपने इस बयान का कोई विस्तृत कारण नहीं बताया कि युद्ध क्यों होगा।

लेकिन उनके इस छोटे से कमेंट ने सबका ध्यान खींच लिया है। जब यूजर्स ने मस्क के एआई चैटबॉट ग्रोक से इस पर स्पष्टीकरण मांगा, तो ग्रोक ने मस्क के पुराने बयानों का हवाला दिया। ग्रोक के अनुसार, मस्क ने पहले भी कुछ संभावित खतरों की चेतावनी दी है। जिसमें यूरोप/यूके में बड़े पैमाने पर प्रवास संकट, ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन के बीच संभावित झगड़ा और यूक्रेन संघर्ष का तीसरे विश्व युद्ध तक बढ़ना जैसे उदाहरण शामिल किए गए। बड़ा संघर्ष छिड़ सकता है मस्क का इशारा यह है कि दुनिया में बढ़ते तनाव (जैसे ताइवान, यूक्रेन और आंतरिक यूरोपीय मामले) इतनी तेजी से बढ़ सकते हैं कि परमाणु हथियारों के डर के बावजूद, आने वाले कुछ ही सालों में एक बड़ा ग्लोबल संघर्ष छिड़ सकता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




