
चंद्रमा पर बसाई जाएगी आत्मनिर्भर बस्ती
एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि वे 10 साल में चांद पर आत्मनिर्भर बस्ती बसाने की योजना बना रहे हैं। स्पेसएक्स ने अब मंगल ग्रह से पहले चंद्रमा पर शहर बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है। मस्क का मानना है कि चंद्रमा पर बस्ती बनाना मंगल की तुलना में आसान है।
कैलिफोर्निया, एजेंसी। दस साल से भी कम समय में चंद्रमा पर ‘आत्मनिर्भर’ बस्ती बसाई जाएगी। स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी है। कंपनी ने अब अपना ध्यान मंगल ग्रह से पहले चांद पर शहर बसाने पर लगा दिया है। मस्क का मानना है कि चांद पर आत्मनिर्भर शहर बनाना मंगल की तुलना में कहीं ज्यादा आसान और तेज है। मंगल ग्रह के लिए हर 26 महीने में सिर्फ एक बार उड़ान भर सकते हैं, जबकि चंद्रमा के लिए हर 10 दिन में रॉकेट लॉन्च किया जा सकता है। आत्मनिर्भर का मतलब एक ऐसी बस्ती बसाना जो पानी, भोजन और ऑक्सीजन जैसी अपनी सभी जरूरतों के लिए हर बार धरती पर निर्भर न रहकर, वहां के संसाधनों से ही खुद को जीवित रख सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




