कर्नाटक में हाथी का बच्चा 20 फुट गहरे कुएं में गिरा
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में एक हाथी का बच्चा 20 फुट गहरे कुएं में गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुल्लिया तालुक के संपाजे रेंज में हुई। वन विभाग के 10 सदस्यीय दल ने बचाव अभियान शुरू किया है और कुएं के आसपास जेसीबी मशीनों से खुदाई की जा रही है।

मंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में हाथी का बच्चा 20 फुट गहरे कुएं में गिर गया और हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना पश्चिमी घाट के सुल्लिया तालुक के संपाजे रेंज में हुई। वन अधिकारी के नेतृत्व में वन विभाग के 10 सदस्यीय दल द्वारा सुबह से ही बचाव अभियान चलाया जा रहा है। कुएं के आसपास खुदाई कर ढलान बनाने के लिए दो जेसीबी मशीन लगाई गई हैं। ताकि, हाथी का बच्चा आसानी से बाहर निकल सके। बचाव कार्य प्रगति पर है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


