निष्पक्षता चुनावी प्रक्रिया को मजबूत बनाती है : ज्ञानेश कुमार

Feb 16, 2026 10:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने दिल्ली में वार्षिक खेल सप्ताह का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खेलों की मूल बातें पारदर्शिता, ईमानदारी और निष्पक्षता हैं, जो लोकतंत्र में स्वतंत्र चुनाव के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। खेल सप्ताह 'रन फॉर डेमोक्रेसी' के साथ शुरू हुआ, जिसमें 100 मीटर महिला दौड़ का आयोजन किया गया।

निष्पक्षता चुनावी प्रक्रिया को मजबूत बनाती है : ज्ञानेश कुमार

नई दिल्ली, एजेंसी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को कहा कि खेलों को परिभाषित करने वाले मूल तत्व पारदर्शिता, ईमानदारी और निष्पक्षता हैं। यह वही सिद्धांत हैं जो देश की चुनावी प्रक्रिया की नींव को मजबूत बनाते हैं। निर्वाचन आयोग का वार्षिक खेल सप्ताह सोमवार को दिल्ली स्थित कॉमनवेल्थ गेम्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उत्साह और उमंग के साथ शुरू हुआ। इस आयोजन का उद्घाटन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि जैसे खेल के मैदान में नियमों का सम्मान और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा जरूरी है, वैसे ही लोकतंत्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव अनिवार्य हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

खेल सप्ताह की शुरुआत 'रन फॉर डेमोक्रेसी' थीम के तहत 100 मीटर महिला दौड़ से हुई, जिसे मुख्य चुनाव आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।