चुनाव आयोग इस सप्ताह करेगा केरल का दौरा

Mar 01, 2026 05:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अगुवाई में निर्वाचन आयोग इस सप्ताह केरल का दौरा करेगा। यह दौरा विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए है, जो अगले महीने होने की उम्मीद है। आयोग की टीम 5 मार्च को केरल पहुंचेगी और 6 तथा 7 मार्च को आधिकारिक दौरा करेगी।

चुनाव आयोग इस सप्ताह करेगा केरल का दौरा

नई दिल्ली, एजेंसी। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग (ईसी) केरल में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के मकसद से इस सप्ताह राज्य का दौरा करेगा। केरल में विधानसभा चुनाव के अगले महीने होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आयोग के दल के पांच मार्च की रात को केरल पहुंचने की संभावना है और वह छह तथा सात मार्च को अपना आधिकारिक दौरा शुरू करेगा। केरल के अलावा, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। आयोग चुनाव की तैयारियों का आकलन करने के लिए असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी का दौरा कर चुका है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।