बिहार के 5 सीटों सहित राज्यसभा के 37 सीटों पर 16 मार्च को होंगे चुनाव
भारत के निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 37 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की है। अधिसूचना 26 फरवरी को जारी होगी और मतदान 16 मार्च को होगा। इनमें बिहार की 5, महाराष्ट्र की 7, ओडिशा की 4 और अन्य राज्य शामिल हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 5 मार्च और नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 मार्च है।

नई दिल्ली। विशेष संवाददाता भारत के निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने बुधवार को राज्यसभा की 37 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव के कार्यक्रम क्रम की घोषणा कर दी है। इन सीटों पर चुनाव के लिए 26 फरवरी को अधिसूचना जारी की जाएंगी और 16 मार्च को मतदान की तारीख तय की गई है। जिन 37 सीटों पर राज्यसभा का द्विवार्षिक चुनाव होने जा रहा है, उनमें से 5 सीटें बिहार की है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक बिहार में 5 सीटें, महाराष्ट्र 7, ओडिशा 4, तेलंगाना 2, तमिलनाडु 6, छत्तीसगढ़ 2, पश्चिम बंगाल 5, असम 3, हरियाणा 2 और हिमाचल प्रदेश की एक सीट शामिल हैं।
आयोग ने कहा है कि चुनाव के लिए अधिसूचनाएं 26 फरवरी को जारी की जाएंगी और स्थापित परंपरा के अनुसार, 16 मार्च को मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे के बीच होगा और उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना की जाएगी। नामांकन की अंतिम तारीख 5 मार्च और नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 मार्च तय की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


