ऑटो गैंग के बदमाशों ने महिला से सोने के कुंडल, नगद ठगे

Mar 02, 2026 03:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली के खजूरी खास इलाके में 60 वर्षीय अंगूरी देवी से ऑटो गैंग के बदमाशों ने लूटपाट की। आरोपियों ने पुलिस जांच के बहाने उन्हें ऑटो से उतारकर सोने के कुंडल, पर्स और नगद ले लिया। यह घटना 28 फरवरी की रात को हुई जब वह सत्संग से लौट रही थीं।

ऑटो गैंग के बदमाशों ने महिला से सोने के कुंडल, नगद ठगे

नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। खजूरी खास इलाके में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला से आटो गैंग के बदमाशों ने उनके सोने के कुंडल, पर्स व नगद ठगकर फरार हो गए। आरोपियों ने उन्हें पुलिस जांच के बहाने सड़क पर उतार दिया और ऑटो में रखा उनका पर्स इत्यादि लेकर चले गए। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता 60 वर्षीय अंगूरी देवी परिवार के साथ प्रेम विहार, करावल नगर में रहती हैं। 28 फरवरी की रात को चांदनी चौक से सत्संग में शामिल होने के बाद अगले दिन सुबह वह घर वापस लौट रही थीं। वह खजूरी चौक से करावल नगर जाने के लिए सुबह करीब आठ बजे ऑटो में बैठ रही थी तो उन्होंने देखा कि ऑटो में दो तीन सवारी पहले से बैठी हुई है।

जैसे ही पीड़िता ऑटो में बैठी तो कुछ दूर जाते ही एक सवारी ने कहा कि आगे कोरोना की दवा पिलाने वाले लोग खड़े हैं और चेक कर रहे हैं। वे हेलमेट लगाने के बहाने उनके सोने के कुंडल उतार लेंगे। सलाह दी कि वे अपने कुंडल अपने पर्स में उठाकर रख लें। पीड़िता ने उनके झांसे में आकर ऐसा ही किया। इसके बाद कुछ दूर आगे जाने पर आरोपियों ने उन्हें आगे पुलिस द्वारा चालान किए जाने की बात कहकर जल्दबाजी में ऑटो से उतार दिया और उनके पर्स व कुंडल लेकर फरार हो गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।