रोडरेज का नाटक कर बुजुर्ग से रकम लूटी

Apr 05, 2026 07:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली के जीटीबी एंक्लेव में 70 वर्षीय ज्वेलर दिनेश चंद्र वर्मा से शनिवार शाम रोडरेज के दौरान 50 हजार रुपये लूटे गए। आरोपी ने झूठा आरोप लगाकर विवाद शुरू किया और फिर धक्का-मुक्की के दौरान उनकी जेब से पैसे निकाल लिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

रोडरेज का नाटक कर बुजुर्ग से रकम लूटी

नई दिल्ली। जीटीबी एंक्लेव में शनिवार शाम रोडरेज के बहाने 70 वर्षीय ज्वेलर दिनेश चंद्र वर्मा से 50 हजार रुपये लूट लिए गए। आरोपी ने स्कूटी से टक्कर का झूठा आरोप लगाकर विवाद शुरू किया। फिर धक्का-मुक्की के दौरान उनकी जेब से रकम निकाल ली। वारदात के बाद बदमाश अपने साथी के साथ स्कूटी से फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित भंडारे का हिसाब करने जा रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।