विदेश::ब्रिटेन से भारत लौट रही दंपत्ति से हवाई टिकट के नाम पर ठगी
ब्रिटेन के लीसेस्टर में एक भारतीय बुजुर्ग दंपती, दिनेश और शशिकला जंसरि, फर्जी हवाई टिकट घोटाले का शिकार बने। वे अहमदाबाद के लिए टिकट बुक करते समय ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए और उन्हें लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ। दंपती ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

लंदन, एजेंसी। ब्रिटेन के लीसेस्टर में रहने वाले भारतीय मूल के एक बुजुर्ग दंपती ने फर्जी हवाई टिकट घोटाले का शिकार बनने के बाद लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अहमदाबाद का टिकट करने के दौरान वह ऑनलाइन ठगी का शिकार बने और जमा पूंजी का एक बड़ा हिस्सा गंवा बैठे। 80 वर्षीय दिनेश और 78 वर्षीय शशिकला जंसरि को तब धोखाधड़ी का पता चला जब वे हीथ्रो हवाई अड्डे पर चेक-इन काउंटर पहुंचे। वहां उन्हें बताया गया कि उनके टिकट फर्जी हैं। इस ठगी में दंपती को लगभग तीन लाख रुपये की चपत लगी। एक स्थानीय मीडिया हाउस से बातचीत में शशिकला ने बताया कि उन्हें एक आकर्षक ऑफर दिखा, जिसमें 'एक्सपीडिया' नाम का इस्तेमाल किया गया था।
बाद में बुकिंग प्रक्रिया को व्हाट्सऐप पर स्थानांतरित कर दिया गया, जहां 'फ्लाई एक्सपीडिया' नामक संदिग्ध अकाउंट से बातचीत हुई। हमें ऑफर अच्छा लगा और मेरे पति ने यह नाम पहले सुन रखा था, इसलिए हमें भरोसा हो गया। दंपत्ति आठ वर्षों बाद भारत लौट रहे थे। बाद में उन्होंने दोबारा टिकट बुक किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



