वेतन आयोग की अहम बैठक में कर्मचारी संगठन रखेंगे अपनी मांगे

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

- कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन पर चर्चा होगी नई दिल्ली, विशेष

वेतन आयोग की अहम बैठक में कर्मचारी संगठन रखेंगे अपनी मांगे

आठवां वेतन आयोग 13 और 14 मई को दिल्ली में रक्षा और रेलवे क्षेत्र से जुड़े संगठनों, यूनियनों और एसोसिएशनों के साथ बैठक करेगा। इन बैठकों में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी बढ़ोतरी, पेंशन बदलाव, फिटमेंट फैक्टर और भत्तों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक में शामिल होने के लिए संगठनों और यूनियनों की तरफ से पहले से पंजीकरण कराया जा चुका है।आयोग ने बताया कि ये बैठकें अंतिम सिफारिशें तैयार करने से पहले कर्मचारियों और संगठनों से सुझाव लेने के लिए आयोजित की जा रही हैं। इसमें महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता, मिलिट्री सर्विस पे आदि पर चर्चा होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि कर्मचारी संगठन फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने, पेंशन में सुधार और सेवानिवृत लाभों को मजबूत करने की मांग उठा सकते हैं। वहीं, रेलवे और रक्षा क्षेत्र के कर्मचारी अपने विशेष भत्तों और सुविधाओं को लेकर भी आयोग के सामने प्रस्ताव रखेंगे। वेतन आयोग की इन बैठकों को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि आयोग की सिफारिशों का असर लाखों कर्मचारियों और सेवानिवृत कर्मचारियों की आय पर पड़ेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।