Delhi News: मोबाइल पर बात कर रही महिला की कार ने मासूम कुचला

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi News: मुंबई के बांद्रा इलाके में रविवार को एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से आठ साल के बच्चे, अंश रविंद्र गुप्ता, की मौत हो गई। महिला ड्राइवर मोबाइल फोन पर बात कर रही थी। हादसा जॉन बैप्टिस्ट रोड पर हुआ, जहां बच्चा सड़क पार कर रहा था। उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।

Delhi News: मोबाइल पर बात कर रही महिला की कार ने मासूम कुचला

Delhi News: मुंबई, एजेंसी। बांद्रा इलाके में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, कार चला रही 45 वर्षीय महिला उस समय मोबाइल फोन पर बात कर रही थी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। हादसा जॉन बैप्टिस्ट रोड पर जिजामाता गार्डन के सामने हुआ। मृतक बच्चे की पहचान अंश रविंद्र गुप्ता के रूप में हुई है। बताया गया है कि अंश सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार इनोवा क्रिस्टा ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार बच्चे के ऊपर से गुजर गई।

हादसे में अंश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्लीDelhi News: मोबाइल पर बात कर रही महिला की कार ने मासूम कुचला