उड़ान डायवर्ट होने से कराची में फंसे आठ भारतीय
Mar 01, 2026 10:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
केरल के तीन लोगों समेत आठ भारतीय नागरिक उड़ान डायवर्ट होने के बाद पाकिस्तान में फंस गए हैं। ये सभी कराची हवाई अड्डे पर हैं। एयर अरेबिया की उड़ान अजरबैजान से कुवैत जा रही थी। विदेश मंत्रालय इन यात्रियों को कोलंबो के रास्ते भारत लाने के प्रयास कर रहा है।

तिरुअनंतपुरम। केरल के तीन लोगों समेत आठ भारतीय नागरिक उड़ान डायवर्ट होने के बाद पाकिस्तान पहुंच गए। ये सभी वहां कराची हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं। केरल सरकार की एजेंसी नोरका रूट्स ने बताया कि एयर अरेबिया की यह उड़ान अजरबैजान के बाकू से शारजाह होते हुए कुवैत जा रही थी। बताया कि विदेश मंत्रालय को इसकी जानकारी दी गई है। इसके बाद विदेश मंत्रालय इन यात्रियों को कोलंबो के रास्ते भारत लाने के प्रयास कर रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



