बिना ड्राइवर वाली सबसे लंबी मोनोरेल

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मिस्र ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है और दुनिया का पहला ड्राइवर-रहित मोनोरेल नेटवर्क बनाया है। यह मोनोरेल 45 हजार यात्रियों को सफर कराएगी और बने खंभों पर ट्रैक पर दौड़ेगी।

बिना ड्राइवर वाली सबसे लंबी मोनोरेल

यह ट्रेन खंभों पर बने ट्रैक पर दौड़ती है हर घंटे 45 हजार यात्रियों को सफर कराएगीकाहिरा, एजेंसी। मिस्र ने सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।देश ने अपनी महत्वाकांक्षी ईस्ट नाइल मोनोरेल परियोजना के पहले चरण की शुरुआत कर दी है, जिससे यह अफ्रीका का पहला ड्राइवर-रहित (बिना ड्राइवर वाला) मोनोरेल नेटवर्क बन गया है। वर्तमान में दुनिया की सबसे लंबी मोनोरेल चलाने का रिकॉर्ड चीन के चोंगकिंग शहर के नाम है, जिसकी लंबाई 98.5 किलोमीटर है। मिस्र की यह नई मोनोरेल दो लाइनों का नेटवर्क है। जब इसके दोनों फेज पूरे हो जाएंगे तो यह करीब 98 किलोमीटर से भी लंबी हो जाएगी, जिससे यह दुनिया की सबसे लंबी ड्राइवर-रहित मोनोरेल प्रणाली बन जाएगी।

57 किलोमीटर लंबी यह पहली लाइन के 22 में से 16 स्टेशन चालू हो चुके हैं। 43 किलोमीटर लंबी दूसरी लाइन निर्माणाधीन है, जो नील नदी के पश्चिमी तट से गीजा के पिरामिडों तक जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।