नाबालिग से शादी करने वाले को पकड़ने के प्रयास जारी
- काजी को झूठे दस्तावेज सौंपकर लड़की की गैरकानूनी तरीके से शादी करा दी -
- काजी को झूठे दस्तावेज सौंपकर लड़की की गैरकानूनी तरीके से शादी करा दी
- फरार चल रहे शख्स पर लड़की का यौन उत्पीड़न करने का भी मामला दर्ज
हैदराबाद। एजेंसी
एक नाबालिग लड़की की चाची द्वारा रची गई कथित साजिश के तहत गैरकानूनी ढंग से उससे शादी करने वाले 57 वर्षीय एक व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें केरल के रहने वाले इस व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास कर रही हैं।
पुलिस ने पहले कहा कि 16 वर्षीय लड़की की गैरकानूनी शादी में शामिल छह लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया और लड़की को बचाया गया। उन्होंने कहा कि शादी के बाद फरार चल रहे इस शख्स पर लड़की का यौन उत्पीड़न करने का भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि लड़की की चाची को कुछ कर्ज चुकाना था तो उसने हाल ही में दो लाख रुपये लेकर लड़की की उस शख्स से शादी करने की योजना बनाई थी। कहा गया है कि चाची ने अपने पति, बेटे, दो एजेंटों और एक काजी के साथ मिलकर साजिश रची और काजी को झूठे दस्तावेज सौंपकर लड़की की गैरकानूनी तरीके से शादी करा दी।