ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीसंपादित-- दस लाख की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

संपादित-- दस लाख की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

नई दिल्ली। वरिष्ठ संवाददाता सिविल लाइंस पुलिस ने दस लाख रुपये की स्मैक के...

संपादित-- दस लाख की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 17 Nov 2020 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली। वरिष्ठ संवाददाता

सिविल लाइंस पुलिस ने दस लाख रुपये की स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान 25 साल की मीना के तौर पर हुई है। उसने बताया कि वह छह माह से इलाके की ही किरन से स्मैक लेकर बेच रही थी। पुलिस किरन की तलाश कर रही है।

डीसीपी अंटो अल्फोंस ने बताया कि मादक पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए मजनू का टीला इलाके में एसएचओ अजय कुमार की देखरेख में एक टीम गठित की गई है। 16 नवंबर को अरुणा नगर में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। एक महिला ने पुलिसकर्मियों को देखा तो वह भागने लगी। टीम में शामिल महिला पुलिसकर्मी एएसआई राजरानी ने उसे दबोच लिया। तलाशी में स्मैक मिली। गौरतलब है कि उत्तर जिला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक अक्तूबर से अब तक 17 तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें