ईडी के जालंधर प्रमुख रवि तिवारी का चेन्नई तबादला
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जालंधर क्षेत्रीय कार्यालय प्रमुख रवि तिवारी का तबादला चेन्नई जोनल कार्यालय में किया है। तिवारी की अगुवाई में जालंधर कार्यालय को 'ईडी डे' समारोह में पुरस्कार मिला था। तिवारी ने हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को समन जारी किया था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से पेश नहीं हुए।

चंडीगढ़, एजेंसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जालंधर क्षेत्रीय कार्यालय प्रमुख रवि तिवारी का तबादला कर दिया है। उन्हें चेन्नई जोनल कार्यालय भेजा गया है। ईडी अधिकारियों ने शुक्रवार को तिवारी के स्थानांतरण की जानकारी दी। बता दें कि 2009 बैच के आईआरएस रवि तिवारी की अगुवाई में जालंधर ईडी कार्यालय को 2024-25 में वार्षिक ‘ईडी डे’ समारोह में सबसे ज्यादा सजाएं दिलाने का पुरस्कार मिला था। जालंधर कार्यालय वर्तमान में पंजाब में ड्रग्स, धनशोधन और हवाला से जुड़े कई मामलों की जांच कर रहा है। रवि ने हाल में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह व उनके बेटे रणिंदर सिंह को कथित विदेशी संपत्ति मामले में समन जारी किया था।
हालांकि घुटने की सर्जरी के चलते वह ईडी के सामने पेश नहीं हुए। ऐसे में तबादले को लेकर सवालों के बीच अधिकारियों ने कहा कि यह स्थानांतरण संघीय जांच एजेंसी की एक नियमित प्रक्रिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



