टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी को ईडी का समन

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

कोलकाता, एजेंसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को प्राइमरी स्कूल भर्ती मामले में तृणमूल कांग्रेस

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी को ईडी का समन

कोलकाता, एजेंसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को प्राइमरी स्कूल भर्ती मामले में तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी को समन भेजा है। उन्हें मामले में 15 जून को पेश होने को कहा गया है। अधिकारियों ने बताया कि ईडी अधिकारियों की एक टीम दक्षिण कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के कालीघाट रोड स्थित आवास पर गई। बनर्जी वहां मौजूद नहीं थे, इसलिए उन्होंने उनके कर्मचारी को समन सौंप दिया। उन्होंने बताया कि अभिषेक को एजेंसी के सॉल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स कार्यालय में पेश होने का निर्देश दिया गया है। ईडी 2022 से प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती में हुए घोटाले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।