कोयला तस्करी मामले में थाना प्रभारी तलब
Feb 09, 2026 07:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बर्दवान के बुदबुद थाना प्रभारी को कोयला तस्करी मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले, ईडी ने मनोरंजन मंडल के आवास पर छापेमारी की थी और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए थे। यह पूछताछ कोयला तस्करी रैकेट की जांच से संबंधित है।

कोलकाता, एजेंसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले के बुदबुद थाना प्रभारी को कोयला तस्करी मामले में पूछताछ के लिए तलब किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। कुछ दिन पहले ही केंद्रीय एजेंसी ने मनोरंजन मंडल के आवास पर छापेमारी की थी। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए थे। एक अधिकारी ने बताया कि यह पूछताछ कोयला तस्करी रैकेट की चल रही जांच से जुड़ी हुई है। इससे पहले ईडी ने कोयला तस्करी मामले में आई-पैक के संस्थापक प्रतीक जैन के आवास और कार्यालय पर छापेमारी की थी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



