सबरीमाला मामले में अभिनेता जयराम को ईडी ने समन भेजा
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेता जयराम को सबरीमाला मंदिर से सोना गायब होने के मामले में समन भेजा है। जयराम ने पूछताछ के दौरान कहा कि उनका किसी भी मूर्तियों या री-प्लेटिंग कंपनी से कोई संबंध नहीं है। ईडी ने इस मामले में उन्नीकृष्णन पोट्टी को भी समन भेजने की तैयारी की है।

कोच्चि, एजेंसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेता जयराम को समन भेजा है। यह मामला सबरीमाला मंदिर से सोना गायब होने से जुड़ा हुआ है। ईडी इस मामले में धनशोधन जांच कर रही है। ईडी से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले केरल पुलिस की एसआईटी ने भी जयराम से चेन्नई में पूछताछ की थी। यह पूछताछ इस आधार पर की गई थी कि अभिनेता और सोना गायब होने के मामले में कथित मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी का एक वीडियो वायरल हुआ था। यह एक पूजा कार्यक्रम का वीडियो था, जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे थे। इस पूजा में सोने की परत वाली वही मूर्तियां रखी गई थीं, जिन्हें मंदिर से री-प्लेटिंग के नाम पर चेन्नई भेजा गया था।
एसआईटी ने दावा किया है कि री-प्लेटिंग के दौरान इन प्रतिमाओं से सोना निकाला गया था। हालांकि, एसआईटी पूछताछ में अभिनेता जयराम ने कहा था कि उनका इन मूर्तियों, री-प्लेटिंग करने वाली कंपनी या उसके किसी प्रायोजक से कोई संबंध नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि समन जारी होने के बाद जयराम जल्द ईडी के सामने पेश होंगे। उन्नीकृष्णन को भी जारी होगा नोटिस ईडी इस मामले में उन्नीकृष्णन पोट्टी को भी समन भेजने की तैयारी कर रही है। वह गुरुवार को ही तिरुअनंतपुरम उप जेल से बाहर आए हैं। हाल में कोल्लम की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी। वहीं, इसी मामले में त्रावणकोर देवास्वोम बोर्ड (टीडीबी) के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एस श्रीकुमार से शुक्रवार को पूछताछ जारी थी। चेन्नई की एक संस्था में मिली थी सोने की ईंट ईडी के अनुसार, इस मामले में तलाशी के दौरान चेन्नई स्थित स्मार्ट क्रिएशन्स नाम की एक संस्था के परिसर से 100 ग्राम सोने की ईंट जब्त की गई थी। ईडी अब तक पोट्टी की 1.3 करोड़ की आठ अचल संपत्तियां फ्रीज कर चुकी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


