ईडी ने रियल स्टेट कंपनी की 200 करोड़ की संपत्ति जब्त की
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टीडीआई इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की 200 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को जब्त किया है। यह कार्रवाई घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी के मामले में की गई है। जब्त संपत्तियों में हरियाणा के सोनीपत में 8.3 एकड़ भूमि शामिल है। कंपनी पर आरोप है कि उसने वादे के अनुसार फ्लैट समय पर उपलब्ध नहीं कराए।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने घर खरीदारों के साथ कथित धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत दिल्ली स्थित रियल एस्टेट कंपनी टीडीआई इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की 200 करोड़ रुपये से अधिक की नई अचल संपत्तियां जब्त की है। अस्थायी रूप से जब्त संपत्तियों में हरियाणा के सोनीपत जिले के कामासपुर में स्थित 8.3 एकड़ जमीन और व्यावसायिक इकाइयां शामिल हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि ये संपत्तियां टीडीआई इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (पूर्व में इंटाइम प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड) और उसकी सहयोगी कंपनियों के स्वामित्व की हैं। जब्त संपत्ति की कीमत 206.4 करोड़ रुपये आंकी गई है।
दिल्ली पुलिस और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा कंपनी, उसके प्रमोटरों और प्रमुख प्रबंधकीय कर्मियों के खिलाफ दर्ज 26 एफआईआर और चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए, ईडी ने पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया है। एजेंसी के अनुसार, उन पर आरोप है कि उन्होंने निर्धारित समय सीमा में वादे के मुताबिक फ्लैट उपलब्ध न कराकर कई घर खरीदारों को धोखा दिया और उनके साथ ठगी की। इसके अलावा ईडी ने बताया कि एक परियोजना में 16 से 18 साल की देरी भी हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


