छत्तीसगढ़ शराब घोटाला में करोड़ों की संपत्ति जब्त : ईडी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले की जांच में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां जब्त की हैं। चार नए आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है, जिससे कुल आरोपियों की संख्या 85 हो गई है। ईडी ने बताया कि शराब सिंडिकेट ने 2019 से 2023 के बीच 2,883 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को बताया कि उसने छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले की जांच के तहत 1,000 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाली संपत्तियां जब्त की हैं। ईडी ने यह भी बताया कि उसने चार और आरोपियों के खिलाफ एक नई शिकायत दर्ज की है, जिससे धनशोधन के इस मामले में कुल आरोपियों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है। इस केंद्रीय एजेंसी ने बताया कि उसने 28 मई को पीएमएलए के तहत तीन अस्थायी जब्ती आदेश जारी किए, जिनके तहत लगभग 200 करोड़ रुपए की दस्तावेजी कीमत और 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कुल बाजार कीमत वाली संपत्तियां जब्त की गई हैं।
ईडी के अनुसार, उसकी जांच में पता चला कि अनवर ढेबर और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा के नेतृत्व वाले एक शराब सिंडिकेट ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों, डिस्टिलरी मालिकों और निजी संस्थाओं के साथ मिलकर साठगांठ करके, 2019 से 2023 के बीच छत्तीसगढ़ के आबकारी तंत्र में सुनियोजित तरीके से हेरफेर किया, ताकि 2,883 करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध कमाई की जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


