हिरेन भानु परिवार की 16.95 करोड़ की संपत्ति जब्त

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंक धोखाधड़ी मामले में हिरेन भानु और उनके परिवार की 33 संपत्तियों को जब्त किया है। इन संपत्तियों की कुल कीमत लगभग 16.95 करोड़ रुपये है। जांच में पता चला कि हितेश मेहता ने बैंक के फंड को अवैध रूप से निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

हिरेन भानु परिवार की 16.95 करोड़ की संपत्ति जब्त

-बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी ने की कार्रवाई मुंबई, एजेंसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएमएलए के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हिरेन भानु और उनके परिवार से जुड़ी 33 अचल और चल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है।जब्त की गई संपत्तियों में फिक्स्ड डिपॉजिट, बैंक बैलेंस, फ्लैट, कमर्शियल ऑफिस और कृषि भूमि शामिल हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 16.95 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ईडी ने यह जांच मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्‍ल्‍यू) द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। यह मामला बैंक से करीब 122 करोड़ रुपए के कैश गबन से जुड़ा है।

जांच के दौरान सामने आया कि ‘न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड’ के पूर्व जनरल मैनेजर और अकाउंट्स हेड हितेश प्रवीणचंद्र मेहता ने अकाउंटिंग सिस्टम में हेरफेर कर और विभिन्न शाखाओं के बीच नकली कैश ट्रांसफर के रिकॉर्ड बनाकर बैंक के फंड को अवैध रूप से निकालने में अहम भूमिका निभाई। ईडी की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि यह पूरा घोटाला बैंक के पूर्व चेयरमैन और वाइस-चेयरमैन हिरेन भानु के निर्देश पर किया गया था। हिरेन भानु कई वर्षों तक बैंक के संचालन पर प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से नियंत्रण बनाए हुए थे। उनकी पत्नी गौरी हिरेन भानु, जिन्होंने बैंक की कार्यवाहक चेयरमैन और वाइस-चेयरमैन के रूप में काम किया था, भी इस गबन की गई राशि के लाभार्थियों में शामिल पाई गई हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।