Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsED Returns Rs 175 Crore Properties to 213 Homebuyers After 12 Years

ईडी ने घर खरीदारों की 175 करोड़ रुपये की संपत्तियां लौटाईं

संक्षेप: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 12 वर्षों से अपने सपनों के घर का इंतजार कर रहे 213 घर खरीदारों को 175 करोड़ रुपये के फ्लैट, वाणिज्यिक इकाइयां और भूखंड लौटाए हैं। यह संपत्तियाँ राजस्थान के उदयपुर में रॉयल...

Wed, 15 Oct 2025 04:55 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
ईडी ने घर खरीदारों की 175 करोड़ रुपये की संपत्तियां लौटाईं

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 200 से अधिक उन घर खरीदारों को 175 करोड़ रुपये के फ्लैट, वाणिज्यिक इकाइयां और भूखंड लौटाए हैं, जो 12 साल से अधिक समय से अपने सपनों के घर का कब्जा पाने का इंतजार कर रहे थे। यह 354 फ्लैट, 17 वाणिज्यिक इकाइयों और दो भूखंडों की बिना बिक्री वाली सूची राजस्थान के उदयपुर में रॉयल राजविलास (आरआरवी) नामक एक परियोजना से संबंधित है। ईडी ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि इस परियोजना का वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 175 करोड़ रुपये है। ईडी ने कहा कि इस निर्णय से 12 साल से अधिक समय से पीड़ित 213 घर खरीदारों की मुश्किलें खत्म हो गईं, जो अपने जीवनभर की बचत निवेश कर चुके थे।

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि यह आदेश केवल इस मामले की विशिष्ट परिस्थितियों के आधार पर है, इसे किसी अन्य मामले में नजीर के रूप में नहीं लिया जाएगा। शीर्ष अदालत ने सराहना की सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि हम दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं और प्रवर्तन निदेशालय के प्रयासों की सराहना करते हैं, जिन्होंने निर्दोष घर खरीदारों के हितों की रक्षा के लिए जब्त संपत्तियों को बहाल करने में अहम भूमिका निभाई। यह था मामला यह मामला भरत बम नामक एक आरोपी के अलावा कुछ अन्य लोगों के खिलाफ धन शोधन की जांच से संबंधित है, जिन पर 2011 और 2016 के बीच सिंडिकेट बैंक (अब केनरा बैंक) से 1267.79 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। ईडी ने अप्रैल 2019 में इस मामले में 535 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी, जिसमें उदयपुर एंटरटेनमेंट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड' (यूईडब्ल्यूपीएल) नामक कंपनी की बिना बिकी/अपंजीकृत सूची के रूप में 83.51 करोड़ रुपये की संपत्ति शामिल थी।