खरात के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज

Apr 06, 2026 10:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया है। ईडी ने महाराष्ट्र पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकियों का संज्ञान लिया है। खरात को मार्च में एक विवाहित महिला के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। ईडी जल्द ही उससे और उसके साथियों से पूछताछ करेगी।

खरात के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया है और जल्द ही उससे पूछताछ की जाएगी। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि केंद्रीय एजेंसी के मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की है। अफसरों ने कहा कि ईडी ने खरात के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस द्वारा दर्ज की गईं कई प्राथमिकियों का संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि ईडी द्वारा जल्द ही उससे और उससे जुड़े कुछ अन्य लोगों से पूछताछ की जाएगी। खुद को ज्योतिषी बताने वाले खरात को मार्च में तब गिरफ़्तार किया गया था, जब एक विवाहित महिला ने आरोप लगाया कि स्वयंभू बाबा ने उसके साथ तीन साल तक बार-बार बलात्कार किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।