दिल्ली की पेमेंट गेटवे कंपनी पर ईडी का छापा
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली, पंजाब और यूपी में पेमेंट गेटवे कंपनी पे-10 सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित साइबर धोखाधड़ी मामले में धनशोधन जांच के तहत की गई। तलाशी के दौरान नगदी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। जांच जारी है।

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को दिल्ली, पंजाब और यूपी में एक पेमेंट गेटवे कंपनी के खिलाफ छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित साइबर धोखाधड़ी मामले में धनशोधन जांच के तहत की गई। अधिकारियों ने बताया कि पे-10 सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, जिसे पहले भारतीपे सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जाना जाता था, पर यह कार्रवाई की गई। बताया कि इस मामले में कंपनी के दिल्ली-एनसीआर, पंजाब के लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब जिले के मंडी गोबिंदगढ़, उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित परिसरों पर छापेमारी की गई। बताया कि पे-10 ने ईमेल पर पूछे गए सवालों का तत्काल कोई जवाब नहीं दिया।
अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान नगदी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए। मामले में जांच जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


