ईडी अधिकारियों पर हमले के आरोप में आठ गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

--तीन सौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज --मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की टीम पूर्व

ईडी अधिकारियों पर हमले के आरोप में आठ गिरफ्तार

तिरुवनंतपुरम, एजेंसी। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की छापेमारी के दौरान हुए बवाल मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। राज्य के पुलिस प्रमुख रावदा ए चंद्रशेखर ने बताया कि बुधवार को ईडी अधिकारियों के वाहनों पर हमले किए गए थे। इस घटना की जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है और हिंसा में शामिल कुछ और लोगों की पहचान कर ली गई है। पुलिस प्रमुख ने कहा कि प्रदेश के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापे की जानकारी मिलने के बाद विजयन के आवास के पास विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। पुलिस को छापे के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं मिली थी। ईडी अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों पर हमले के बाद केरल पुलिस ने लगभग 300 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है。

म्यूजियम पुलिस स्टेशन में एफआईआर

म्यूजियम पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि भीड़ में शामिल लोगों ने ईडी के अधिकारियों पर लाठियों से हमला किया, जिससे एक अधिकारी के हाथ में चोट लग गई। साथ ही अधिकारियों के वाहनों पर पत्थर और ईंटें भी फेंकी गईं, जिससे एक कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह है मामला

आरोप है कि निजी कंपनी कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड ने 2018 से 2019 के बीच विजयन की बेटी टी. वीणा की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपये का अवैध भुगतान किया, जबकि इस आईटी कंपनी ने सीएमआरएल को कोई सेवा प्रदान नहीं की थी। जांच के क्रम में केरल के पूर्व सीएम विजयन के आवास पर हो रही छापेमारी के विरोध में माकपा कार्यकर्ता उग्र हो गए और ईडी के अधिकारियों पर हमला कर दिया।

आलोचना से बचाना है मकसद

केरल के मंत्री के. मुरलीधरन ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस को शक है कि पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से जुड़े आवासों पर ईडी की तलाशी का मकसद उन्हें ऐसे समय में बचाना था, जब उन्हें माकपा के भीतर से ही कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा था। मुरलीधरन ने दोहराया कि कांग्रेस ना तो ईडी का समर्थन करती है और ना ही एजेंसी द्वारा की गई तलाशी का। उन्होंने दावा किया कि ऐसी कार्रवाई तब शुरू की जानी चाहिए थी, जब विजयन मुख्यमंत्री के पद पर थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ईडी की छापेमारी के दौरान कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया?
पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।